{"_id":"5ab40abb4f1c1bbc758b704e","slug":"161521748667-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"407 ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
407 ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से बृहस्पतिवार को आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामियातुस्सलाम अल इस्लामिया में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 407 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच भी निशुल्क कर उन्हें दवा दी गई।
शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग से डॉ. नियाज अहमद, डॉ. अश्वनी, त्वचा रोग विभाग से डॉ. गुंजन गुप्ता, नेत्र रोग विभाग से डॉ. चेतन, नाक कान गला रोग विभाग से डॉ. प्रेरणा ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर का आजाद कॉलोनी, माजरा और टर्नर रोड क्षेत्रवासियों ने लाभ उठाया। शिविर में मदरसा संचालक मुफ्ती रईस अहमद कासमी, अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी, दिगंत गुप्ता, मौलवी जाहिद आदि का सहयोग रहा।