{"_id":"5a95c1c64f1c1b28428b7ce8","slug":"161519763910-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ी सम्मानित
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ी सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
गुरुग्राम में हुई 14वीं राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के 14 खिलाड़ियों को डीजीपी ने मंगलवार को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से हुई इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों के 180 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
डीजीपी अनिल रतूड़ी ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि यहां के खिलाड़ी देश-विदेश में नाम रोश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होेंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों आदर्श सिंह रावत, अक्श पायल, मनसा कौशल, अपूर्वा सिंह, शांतनु कौशल, यशस्वी सिंह, एश्वर्य प्रभु सिंह, तनिष्क सिंह, पर्व प्रकाश, आदित्य तिवारी, ध्वनि त्रिहन, शिहर त्रिहन, अस्तित्व डोभाल और ज्ञान रंजन तिवारी को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यली ने बताया कि राज्य में आइस स्केटिंग के लिए मैदान नहीं होने के बावजूद अपने खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने 45 और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छह मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के तकनीकी सचिव रूप चंद्र, टीम मैनेजर योगिता डोभाल, युवराज गुलाटी, दिहिका पंवार सहित पुलिस अधिकारी और अन्य लोग उपस्थित थे।