{"_id":"5a946d724f1c1bbe218b5472","slug":"161519676786-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मार्च को चुनी जाएगी राज्य एथलेटिक्स टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मार्च को चुनी जाएगी राज्य एथलेटिक्स टीम
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर/ब्यूरो उजाला, देहरादून
20 से 22 अप्रैल तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होने वाले 16वें फेडरेशन कप नेशनल जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम 11 मार्च को चुनी जाएगी। चयन ट्रायल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होंगे।
उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को ट्रायल की तिथि निर्धारित की गई है। एसोसिएशन के सहायक सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मानकों के अनुसार क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल सिंथेटिक ट्रैक पर होंगे। 31 दिसंबर 2018 को अधिकतम 20 वर्ष की आयु पूरी करने वाले खिलाड़ी ही ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए एथलीट का जन्म 21 दिसंबर 1998 के बाद होना आवश्यक है। वहीं, 22 अप्रैल 2018 को 16 वर्ष से कम आयु के एथलीट भी ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
--
यह दस्तावेज होंगे जरूरी
ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और स्कूल, संस्थान या विभाग का फोटो आईडी कार्ड लाना होगा। उन्हें ओरिजनल 10वीं उत्तीर्ण का प्रमाण-पत्र या जन्म प्रमाण-पत्र भी अनिवार्य रूप से लाना होगा।
विज्ञापन
--
यहां कर सकते हैं संपर्क
चयन ट्रायल के संबंध में अधिक जानकारी के लिए तकनीकी समिति के अध्यक्ष केजेएस कलसी से मोबाइल नंबर 7017829137 पर संपर्क कर सकते हैं।