{"_id":"5a7a133b4f1c1b8f268b8936","slug":"161517949755-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावेदारों की निगाहें आरक्षण पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावेदारों की निगाहें आरक्षण पर
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद दावेदारों की निगाहें अब आरक्षण पर टिकी हैं। वार्डों के रैपिड सर्वे के कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आगामी 10 फरवरी तक रैपिड सर्वे का कार्य पूरा होने की संभावना है। शासन से आरक्षण तय होने के बाद ही दावेदारों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नगर निगम के चुनाव को लेकर दावेदार अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। वह लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उसे दूर करने का आश्वासन दे रहे हैं। वहीं, वह आरक्षण की स्थिति पर अपनी नजर रखे हुए हैं, क्योंकि आरक्षण के बाद ही असली तस्वीर सामने आ सकेगी। जिसके बाद ही दावेदार खुलकर चुनावी अखाड़े में ताल ठोक सकेंगे। वार्डों में रैपिड सर्वे का कार्य करीब 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष कार्य 10 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है।
........................
वर्तमान पार्षदों ने भी शुरू की चुनावी कसरत
वर्तमान पार्षदों ने भी चुनाव को लेकर चुनावी कसरत शुरू कर दी है। वह भी वार्ड में जाकर कराए गए कार्यों का श्रेय ले रहे हैं। इतना ही नहीं अगली बार पार्षद बनने के बाद वार्ड को चमकाने का दावा भी कर रहे हैं।