फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मैसेज भेजकर देंगे हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी

मैसेज भेजकर देंगे हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी

Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मैसेज भेजकर देंगे हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए बनी राष्ट्रीय हेल्पलाइन 181 की जानकारी अब महिलाओं को उनके मोबाइल नंबर पर भेजकर दी जाएगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग जल्द ही बीएसएनएल और आइडिया के साथ अनुबंध किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पलाइन नंबर के होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।

विभाग की राज्य परियोजना अधिकारी और हेल्पलाइन की नोडल अधिकारी आरती बलोदी ने बताया कि राष्ट्रीय हेल्पलाइन 181 महिलाओं को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से लाभ मिलने में आने वाली परेशानियों के समाधान, हिंसा और उत्पीड़न की शिकायतों के लिए बनी है। राज्य में इसकी जिम्मेदारी समर्पण संस्था को दी गई है। संस्था की ओर से जागरूकता अभियान न चलाने की वजह से हेल्पलाइन के संबंध में महिलाओं को ज्यादा जानकारी नहीं है। संस्था से पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। अब विभाग अपने स्तर से हेल्पलाइन के प्रचार के लिए महिलाओं के नंबर पर मैसेज भेजकर जानकारी देगा। इसके लिए बीएसएनएल और आईडिया से अनुबंध किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी हेल्पलाइन के होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

.....................................

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed