{"_id":"595d12ec4f1c1b2c488b45bc","slug":"161499271916-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना लीक करने पर विवि सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना लीक करने पर विवि सख्त
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि से संबंधित सरकारी सूचनाएं व दस्तावेज सोशल मीडिया पर लीक किए तो संबंधित कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया में विवि से संबंधित सरकारी सूचनाओं व दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने पर विवि प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है, लेकिन निर्देश के बावजूद विवि के कर्मचारियों ने इस संबंध में जारी निर्देश को भी सोशल मीडिया में सार्वजनिक कर दिया था।
गढ़वाल विवि के कुलसचिव कार्यालय से जारी निर्देश में सोशल मीडिया पर सरकारी सूचनाएं व दस्तावेज लीक किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। निर्देश में कहा गया है कि विवि से संबंधित विभिन्न प्रकार की सूचनाएं सोशल मीडिया (व्हट्सएप) पर एक दूसरे को भेजे जा रहे हैं। इससे विवि की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। निर्देश में लिखा गया है कि किसी भी सरकारी संस्थान से संबंधित संदेश सोशल मीडिया पर भेजा जाना आपत्तिजनक है। अगर इसके पश्चात भी कोई कर्मचारी या अधिकारी सोशल मीडिया पर संदेश भेजता है तो कार्रवाई की जाएगी। निर्देश जारी होने के बाद कुछ कर्मचारियों ने कुलसचिव के इस निर्देश को तुरंत ही सोशल मीडिया (व्हट्सएप) पर सार्वजनिक कर दिया था। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कुलसचिव कार्यालय से जारी इस निर्देश पर कड़ी आपत्ति जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि जहां अन्य सरकारी कार्यालयों में सूचना के आदान प्रदान के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया जा रहा है वहीं विवि इसे गलत ठहरा जा रहा है।
सरकारी सूचनाओं को सोशल मीडिया पर लीक किए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए जा चुके है। - डा. एके झा , कुलसचिव