फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील गठन के तीन साल बाद आयोजित पहली तहसील दिवस में लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, पेंशन आदि से जुड़ी समस्याएं उठाईं। इनमें से करीब 24 से अधिक समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित दिए।
जीआईसी में आयोजित तहसील दिवस में डीएम आशीष जोशी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को प्रमुखता के आधार पर हल की जाएं। इस मौके पर खेत के प्रधान दीपक मलगुड़ी ने प्राथमिक स्कूल भवन के पुनर्निर्माण और जीआईसी कांसुवा में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। चैता देवी, रामेश्वरी देवी, भवान सिंह आदि ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एक सप्ताह में सभी पेंशनधारकों को पेंशन भुगतान के निर्देश दिए। खाल के सरपंच पूरन सिंह रावत ने एनएच की ओर से चौड़ीकरण के दौरान मलबा गिराने से पेड़ों को नुकसान होने, ग्रामीणों ने खेती-बेड़ी-सिराणा मार्ग निर्माण की देरी पर शिकायत की। तहसील मुख्यालय पर सीएचसी शुरू करने की मांग ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ढमकर के ग्रामीण मोहन सिंह रावत की गांव में मनरेगा भुगतान में हो रही धांधली की शिकायत पर डीएम ने बीडीओ को गांव में जाकर जांच करने और रिपोर्ट शनिवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर गैरसैंण की ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, डीएफओ नीतू लक्ष्मी एम, सीडीओ विनोद गोस्वामी, एसडीएम स्मृता परमार, डीडीओ आनंद सिंह, सीईओ एलएम चमोला, समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल सहित स्वास्थ्य, बिजली आदि विभागों के जिलास्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


थराली में न फरियादी, न अधिकारी
थराली। यहां होने वाले तहसील दिवस में न फरियादी पहुंचे और न अधिकारी। तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि तहसील दिवस के आयोजन के लिए अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। इसके बाद भी कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed