{"_id":"594d46994f1c1b87388b45bc","slug":"161498236569-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा ने पार्टी संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भ्रष्टाचार एवं देशद्रोहियों से लड़ने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को बचाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने कश्मीर में दो झंडे एवं अलग संविधान का विरोध किया। इस लड़ाई में उन्होंने अपना जीवन भी न्यौछावर कर दिया। इस दौरान जिला कार्यालय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान तथा मेयर मनोज गर्ग ने किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन आदर्श सदैव प्रेरणाप्रद रहेगा। मेयर मनोज गर्ग ने कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को जनता के समक्ष पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरी है।
विज्ञापन
जिला महामंत्री आशु चौधरी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया
विज्ञापन
दूसरी ओर भाजपा के मध्य हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कामनी सडाना के नेतृत्व में पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन से जुड़ी बातों से लोगों को अवगत कराया। कामिनी सड़ाना ने कहा कि पं. श्याम प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। मंडल महामंत्री सौरभ शर्मा ने कहा कि युवाओं को डा. मुखर्जी के जवन आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।
इन्होंने किया रक्तदान
रेशु चौहान, विकास कुमार, बिंदर पाल, मनु रावत, रीता चमोली, संदीप कुमार, विक्की, सुमित लखेड़ा, विवेक, युद्धवीर, पार्थ दूबे, विशाल, किशोर कुमार, ऋषभ गोयल, सुमित चौधरी, आशुतोष शर्मा, अमन प्रभाकर, अनामिका शर्मा, मीनू कश्यप, महिमा, रेणु शर्मा, अनिल अरोड़ा, नरेश शर्मा, विकास तिवारी, गौरव यादव, सत कुमार चौधरी, शुभम कश्यप, अनिल सोलंकी, प्रमोद चौहान, डा. नीरज सिंघल, अनिल पुरी आदि। रक्तदान कराने में हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की टीम के चिकित्सकों डा. मनवीर, गौरव रावत, रोबिन सिंह, राजीव कुमार, विपिन देवदास, चंद्रप्रकाश, कमल सिंह रावत, जगदीश कुमार आदि शामिल रहे।
गरीबों को बांटे फल
पथरी (ब्यूरो)। भोगपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। इस मौके पर गरीब और बीमार लोगों को फल भी बांटे गए। कार्यक्रम में अश्विनीपाल, बिजेंद्र चौहान, सुशील कुमार, रविंद्र चौधरी और चंद्रकिरण आदि शामिल रहे।