{"_id":"5949531f4f1c1b1b338b46b0","slug":"161497977631-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट्स पर छाई अनुकृति को वोट करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट्स पर छाई अनुकृति को वोट करने की अपील
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लैंसडौन। मुंबई में चल रहे कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 फिनाले में अनुकृति गुसाईं के टॉप फाइव राउंड में पहुंचने पर उसको को मिस इंडिया बनाने के लिए लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंटस एसोसिएशन (लोसा) फेसबुक और वाट्सअप के जरिए देश-विदेश में रह रहे प्रदेशवासियों से अपील कर रहे हैं। अपील में आनलाइन वोटिंग कर अनुकृति की जीत का मार्ग प्रशस्त कर राज्य का गौरव बढ़ाने की अपील की जा रही है। अनुकृति की जीत के लिए लोसा समूह के सदस्यों ने टॉप फाइव राउंड में पहुंची लैंसडौन की बेटी के लिए अपने-अपने दस साथियों से वोट करवाने का संकल्प लिया है।
लोसा के महासचिव जनार्द्धन शर्मा ने बताया कि लोसा समूह देश विदेश में तीन हजार से भी ज्यादा फेस बुक सदस्य हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में अपने संगठन की तरफ से जारी संदेश में फेसबुक दोस्तों से यह अपील की कि लोसा का एक सदस्य 10 लोगों से वोटिंग कराएगा। एक सदस्य कितनी बार भी वोट कर सकता है। लोसा के अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी ने कहा कि प्रदेश से नगर की बेटी इस प्रतियोगिता में राज्य कर प्रतिनिधित्व कर रही है। यह राज्यवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से वोट करने के लिए फेसबुक के फेमिना मिस इंडिया पेज पर जाकर अनुकृति को लाइक करने की अपील की।
विज्ञापन