फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   16 loans taken from finance company on fake documents

Dehradun News: फाइनेंस कंपनी से फर्जी दस्तावेज पर ले लिए 16 लोन, मुकदमा दर्ज

Tue, 28 May 2024 06:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
16 loans taken from finance company on fake documents

विज्ञापन
एक व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी के साथ जालसाजी कर लाखों रुपये हड़प लिए। उसने फर्जी दस्तावेज के आधार पर 16 कंज्यूमर लोन ले लिए। इसके बाद किश्त चुकाना भी बंद कर दिया। गोपनीय सूचना पर कलेक्शन मैनेजर और अन्य अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ा तो वह उनके साथ मारपीट कर भाग निकला। अब इस मामले में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कलेक्शन मैनेजर राजेंद्र कुमार मिश्रा ने शिकायत की है। मिश्रा ने बताया कि उनकी यह कंपनी लोगों को कंज्यूमर लोन देती है। समय-समय पर उन ग्राहकों को भी चिह्नित किया जाता है जो किश्त समय पर नहीं चुकाते हैं। पिछले दिनों पता चला कि कई लोन एक ही व्यक्ति को दिए गए हैं। इस व्यक्ति का नाम इरफान अली है। सभी जगहों पर उसका फोटो भी चस्पा रहता है। उसने कंपनी से 16 लोन लिए हैं और वर्तमान में किश्तें भी नहीं चुका रहा है। इसके लिए उसने आधार, पैन व अन्य दस्तावेज फर्जी तैयार किए हैं। उसकी तलाश की गई तो उसके बारे में पता नहीं चला। इस पर उन्होंने डीलर से संपर्क किया तो उन्होंने इरफान के आने पर सूचित करने की बात कही। पिछले दिनों जब इरफान कंपनी के डीलर के पास पहुंचा तो कंपनी के अधिकार भी वहां पहुंच गए। उसने उनके सामने अपनी करतूत को कबूल कर लिया। इसके बाद उसे पकड़कर चौकी लाया जाने लगा तो वह कंपनी के अधिकारियों के साथ मारपीट कर रास्ते से भाग निकला। एसओ ने बताया कि आरोपी इरफान अली के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed