फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flood Alert in Dehradun for More than 30 Areas

देहरादून में अलर्ट: 30 से ज्यादा इलाकों में बाढ़ का खतरा, सतर्कता बरतने के निर्देश

Sun, 07 Jul 2019 11:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Flood Alert in Dehradun for More than 30 Areas
- फोटो : फाइल फोटो

मानसून को देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है। महकमे ने राजधानी के 30 से अधिक इलाकों में बाढ़ के खतरे की आशंका जताई है। बता दें कि रिस्पना, बिंदाल, दुल्हनी, नालापानी नदियों के किनारे हजारों की आबादी रहती है।

विज्ञापन


राजधानी में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते रिस्पना, बिंदाल नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, उनकी सहायक नदियों का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी नदी के किनारों से आबादी की तरफ आ रहा है।
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों में अगर भारी बारिश होती है तो ये नदियां तबाही मचा सकती है। जिसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत बाढ़ की संभावना को देखते हुए नदियों के किनारे रहने वाले परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे बरसात के दौरान किसी भी तरह की जन-धन की हानि न हो। सिंचाई विभाग के एक अभियंता ने कहा कि बीते कुछ दिनों में हुई बरसात के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा है, जिसे देखते हुए आदेश जारी किए गए हैं।

यहां मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
रिस्पना नदी के किनारे : गब्बर बस्ती, प्रेसिडेंशियल बॉडीगार्ड कॉलोनी, बारीघाट, आर्यनगर, राजीव नगर, पंचपुरी, दीपनगर आदि।
बिंदाल नदी के किनारे : गोविंदगढ़, कांवली रोड, गांधी ग्राम, सत्तोघाटी, आजाद कॉलोनी, संजय कॉलोनी, न्यू पटेल नगर, लोहिया नगर, राजीव नगर, कबाड़ी मार्केट, देवऋषि नगर आदि।
नालापानी : ईश्वर विहार, शांति विहार, भगत सिंह कॉलोनी, वाणी विहार आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed