{"_id":"5d1a66dc8ebc3e3ce43f748a","slug":"156201133419-dehradun-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला स्वच्छता समिति गठन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला स्वच्छता समिति गठन का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला स्वच्छता समिति के गठन का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने सोमवार को नगर निगम में पहुंचकर मोहल्ला स्वच्छता समिति के गठन का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर मेयर को ज्ञापन दिया। कर्मियों को वेतन का भुगतान सीधे खाते में करने की मांग की। जिस पर मेयर ने कहा कि कर्मचारियों को मानदेय खाते के जरिये ही दिया जाएगा।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। इसके बाद मेयर सुनील उनियाल गामा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को वेतन भुगतान सीधे उनके खाते में करने की मांग की। जिस पर मेयर ने बताया कि समिति की ओर से खोले गए खाते में कर्मियों के कार्य दिवस के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। मकवाना ने कहा कि मोहल्ला स्वच्छता समिति के जरिये काम करने वाले सफाईकर्मियों का हमेशा उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने स्थायी सफाई कर्मचारियों भर्ती करने की भी मांग की। कहा कि निकायों का ढांचा तैयार होने तक निगम खुद सफाईकर्मियों की भर्ती करे। पहले भी मोहल्ला स्वच्छता समिति में सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न हुआ है। इस दौरान पार्षद विशाल कुमार, धर्मपाल घाघट, जगराम सिंह, अरुण चौहान, धीरज भारती, जयपाल वाल्मीकि, राजेश राजौरिया, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।