{"_id":"5d1a66d58ebc3e3ced1071b8","slug":"156201132715-dehradun-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट पर कूड़ा फेंका तो लगेगा पांच हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट पर कूड़ा फेंका तो लगेगा पांच हजार जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम क्षेत्र के खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकने वालों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा प्लाट स्वामी और कॉलोनी की सोसायटी को भी नोटिस भेजा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सफाई निरीक्षकों को दी गई है।
अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि कई बार निर्देश के बाद भी शहर के खाली प्लाटों से कूड़ा फेंका जा रहा है। इस बाबत प्लाट मालिक से पांच हजार रुपये जुर्माना और कूड़ा उठाने में आने वाला खर्च प्लाट मालिक से वसूलने की व्यवस्था की गई है। अगर प्लाट के स्वामी के बारे में जानकारी नहीं है तो ऐसी स्थिति में कॉलोनी की सोसायटी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।