फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डिस्पेंसरी की हड़ताल में हलकान हुए बुजुर्ग

डिस्पेंसरी की हड़ताल में हलकान हुए बुजुर्ग

Fri, 28 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
डिस्पेंसरी की हड़ताल में हलकान हुए बुजुर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) की डिस्पेंसरियों में तैनात संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से परेशान सैकड़ों पेंशनर भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। दवाएं आदि न मिलने से परेशान पेंशनरों ने बृहस्पतिवार को सर्वे चौक स्थित अपर निदेशक कार्यालय में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पेंशनर दवाओं आदि के लिए भटक रहे हैं, लेकिन अधिकारी हड़ताल खुलवाने की बजाया हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सुबह सर्वे चौक स्थित अपर निदेशक कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि केंद्र की सुस्ती के चलते पेंशनरों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। लेकिन, कोई उनकी परेशानी को देख नहीं रहा है। एसोसिएशन अध्यक्ष केएस बंगारी और महासचिव एसएस चौहान ने चेतावनी दी यदि हड़ताल जल्द नहीं खुलवाई और पेंशनरों की अन्य मांगों का जल्द समाधान नहीं किया तो वह भी एक जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान अपर तुनवाला निवासी पेंशनर आरके शर्मा बेहोश हो गए। पानी पिलाने के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो पाई। प्रदर्शनकारियों में संरक्षक एनएन बलूनी, संयोजक मस्तान सिंह रावत, अध्यक्ष केएस बंगारी, महासचिव एसएस चौहान, एके क्षेत्री, माधो सिंह रावत, आरके शर्मा, जीत सिंह नेगी, जयानंद, बलबीर सिंह राणा, चतर सिंह आदि मौजूद रहे। इनसेट
विज्ञापन


न कार्ड बने और न इलाज मिला
संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते पेंशनरों के कार्ड भी नहीं बन पाए और न किसी का इलाज हो पाया। कई दिन से 50 आवेदक कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन हड़ताल के चलते मायूस होकर लौट रहे हैं। उत्तरकाशी से एक पेंशनर अपनी पत्नी का इलाज करवाने सर्वे चौक स्थित डिस्पेंसरी में पहुंचे थे लेकिन हड़ताल के चलते मायूस हो कर लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदाकर्मियों के हड़ताल से परेशानी
सर्वे चौक स्थित अपर निदेशक कार्यालय में वर्ष 2005 से अब तक 21 लोगों की संविदा पर नियुक्ति की है। जबकि दिसंबर से इन संविदा कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार इसके लिए अधिकारियों से मांग भी की जा रही है लेकिन, भुगतान नहीं हुआ है। इससे परेशान कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू किया।


32 हजार पेंशनर्स के लिए मात्र दो डिस्पेंसरी
देहरादून में सीजीएचएस के 32000 कार्डधारक (लाभार्थी) हैं। जबकि वेलनेस सेंटर (डिस्पेंसरी) मात्र दो हैं। शेष 12 जिलों में कहीं कोई वेलनेस सेंटर नहीं है। ऐसे में वहां के पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परेशानी के समाधान के लिए आंदोलन के बाद आठ माह पूर्व सर्वे डिस्पेंसरी सीजीएचएस में हस्तांतरित कराई थी। लेकिन इसे संचालित नहीं किया गया।

पेंशनरों की मांगे
- सर्वे वेलनेस सेंटर (डिस्पेंसरी) का जल्द हो शुभारंभ ।
- संविदाकर्मियों के रुके वेतन का भुगतान किया जाए।
- हल्द्वानी व श्रीनगर में वेलनेस सेंटर शीघ्र खोला जाए।
- डीडी2 डिस्पेंसरी के जर्जर भवन की जल्द मरम्मत ।

संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान के संबंध में सीजीएचएस के अपर निदेशक डॉ. केएस राणा दिल्ली गए हुए हैं। अब जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
डा. काला, सर्वे चौक स्थित डिस्पेंसरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed