फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंजाब, हरियाणा से भी तंदरुस्त पैदा होते हैं उतराखंड के बच्चे

पंजाब, हरियाणा से भी तंदरुस्त पैदा होते हैं उतराखंड के बच्चे

Thu, 27 Jun 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा से भी तंदरुस्त पैदा होते हैं उतराखंड के बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। देश को पहलवान देने में हरियाणा भले ही नंबर एक पर है लेकिन, बच्चे उत्तराखंड के तंदुरुस्त पैदा होते हैं। डील-डौल में पंजाब के लोग कितने ही बड़े क्यों न हों, मगर हस्ट-पुष्ट नवजातों में उत्तराखंड ने बाजी मारी है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में पैदा होने वाले बच्चों का वजन इन दोनों राज्यों में पैदा होने वाले बच्चों से कहीं अधिक होता है। इतना ही नहीं इस मामले में देश के 21 बड़े राज्यों में से 16 प्रदेश उत्तराखंड से पीछे हैं।
दरअसल, जन्म के समय 2500 ग्राम से कम वजन के बच्चे को लो-बर्थ वेट की श्रेणी में गिना जाता है। देशभर के 21 बड़े राज्यों में जब इसका सर्वे हुआ तो उत्तराखंड चौथे नंबर पर आया। यहां मात्र 8.2 फीसदी बच्चे कम वजन के (यानी 2500 ग्राम से कम) पैदा होते हैं। जबकि पंजाब में 8.4 फीसदी और हरियाणा में 8.5 फीसदी बच्चे कम वजन के पैदा होते हैं। इस श्रेणी में सबसे अव्वल जम्मू-कश्मीर है। यहां केवल 5.5 फीसदी बच्चे कम वजन के पैदा होते हैं। जबकि, आखिरी स्थान पर उड़ीसा है। यहां 18.2 फीसदी बच्चे कम वजन के साथ पैदा होते हैं।
विज्ञापन


दो साल में आई गिरावट
यह श्रेणी भले ही संतोषजनक है, लेकिन दो वर्ष के भीतर इसमें गिरावट भी दर्ज की गई है। वर्ष 2015-16 में यहां यह अनुपात 7.3 फीसदी था। जो अब बढ़कर 8.2 फीसदी पहुंच गया है। पंजाब में इससे भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2015-16 में पंजाब में कम वजन के साथ पैदा होने वाले बच्चों का अनुपात 6.9 फीसदी था। जबकि हरियाणा में सुधार दर्ज किया गया है। वर्ष 2015-16 में हरियाणा का अनुपात 14.9 था। अब यह अनुपात घटकर 8.5 फीसदी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण में आई गिरावट
नौ से 11 माह के बच्चों के टीकाकरण के मामले में उत्तराखंड में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2015-16 में जहां 99.3 फीसदी बच्चों का टीकाकरण हुआ था। वहीं वर्ष 2017-19 में 95 फीसदी बच्चों को टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed