फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमबीबीएस काउंसिलिंग पर असमंजस, छात्र परेशान

एमबीबीएस काउंसिलिंग पर असमंजस, छात्र परेशान

Thu, 27 Jun 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस काउंसिलिंग पर असमंजस, छात्र परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश में एमबीबीएस दाखिलों की काउंसिलिंग पर भारी असमंजस पैदा हो गया है, जिससे छात्र परेशान हैं। काउंसिलिंग 26 जून से शुरू होनी थी, लेकिन नहीं हो पाई। अब इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन भी खामोश है।
प्रदेश में एमबीबीएस की सरकारी और ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए 26 जून से काउंसिलिंग शुरू होनी थी। दिनभर छात्र इंतजार करते रहे। विवि में संपर्क करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काउंसिलिंग शुरू नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक, काउंसिलिंग में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। सरकार ने हाल ही में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 25-25 सीटें तो बढ़ाई हैं लेकिन, यह दस प्रतिशत आरक्षण के नियमों में फिट नहीं हो पा रही हैं। श्रीनगर और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 100-100 सीटें हैं। यहां दस प्रतिशत ईडब्ल्यूएस (इकोनोमिकली वीकर सेक्शन) अथवा आर्थिक पिछड़ों को आरक्षण के हिसाब से 10-10 सीटें बढ़नी चाहिए थीं। इसी तरह दून मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें हैं, जिनमें 10 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से 15 सीटें बढ़नी चाहिए थीं। इन सभी कॉलेजों में 25-25 सीटें बढ़ा दी हैं, जिसकी वजह से असमंजस है कि आरक्षण में सीटें किस तरह से भरी जाएं।
विज्ञापन


निजी कॉलेज भी एक्ट पर अड़े
प्रदेश के दो निजी मेडिकल कॉलेज भी अपने-अपने विश्वविद्यालयों के एक्ट पर अड़ गए हैं। उनका कहना है कि एक्ट के हिसाब से वह सीमित संख्या में सीटें ही राज्य कोटे में दे सकते हैं। इस मामले पर भी शासन में फैसला लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीबीएस काउंसिलिंग पर अभी कुछ निर्देश आने अभी बाकी हैं। हम जल्द काउंसिलिंग शुरू करेंगे। संभावित तौर पर शुक्रवार से इसकी शुरुआत होगी।
-प्रो. विजय जुयाल, कुलसचिव, एचएनबी मेडिकल विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed