फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कूड़ा उठान नहीं होने पर भड़के पार्षद

कूड़ा उठान नहीं होने पर भड़के पार्षद

Thu, 27 Jun 2019 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा उठान नहीं होने पर भड़के पार्षद
कूड़ा उठान नहीं होने पर भड़के पार्षद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर के कई वार्डों के पार्षद बुधवार को कूड़ा उठान नहीं होने पर भड़क उठे। उन्होंने निगम पहुंचकर चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कंपनी के अधिकारियों को व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
पार्षद सतीश कश्यप और अमिता सिंह के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों के पार्षद नगर निगम पहुंचे। यहां उन्होंने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मेयर गामा को ज्ञापन दिया, जिसमें उनका आरोप था कि कंपनी की ओर से वार्डों में कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। सप्ताह में कई दिन तक वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। जिसके चलते घरों में कूड़े का ढेर लग गया है। उनका यह भी आरोप था कि कंपनी के वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हैं। कंपनी को निगम परिसर में दिया गया कार्यालय वापस लेने की भी मांग की। इसके अलावा कहा कि शीशमबाड़ा प्लांट में कूड़े का ढेर लग रहा है, ऐसे में प्लांट एक साल में बंद हो जाएगा। जिस पर मेयर ने कंपनी के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पार्षद महिपाल धीमान, अंकित अग्रवाल, रोहन चंदेल, सुखबीर बुटोला, दिनेश प्रसाद सती, चरनजीत कौर, देवेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
कोट :::
शहर की सफाई व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कंपनी को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। जो कर्मचारी लापरवाही बरत रहा है, उसे निकालने को भी कहा गया है। - सुनील उनियाल गामा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कंपनी के वाहन वार्डों में जाकर कूड़ा उठा रहे हैं। कंपनी की ओर से शुरू किए गए शिकायती नंबर पर शिकायत आने पर उसका भी तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर किसी वार्ड में कोई दिक्कत है तो उसे दूर किया जाएगा। - मोहित द्विवेदी, प्रोजेक्ट हेड, चेन्नई एमएसडब्ल्यू प्रा. लि.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed