{"_id":"5d13d6f28ebc3e3ceb61c81c","slug":"15615812794-vikas-nagar-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : दो घंटे बाधित रहा कालसी-चकराता मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : दो घंटे बाधित रहा कालसी-चकराता मोटर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
साहिया। जौनसार बावर परगने में बारिश के चलते कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे मोटर मार्ग दो घंटे बंद रहा। इस कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग खोलने के लिए समय पर जेसीबी मशीन नहीं भेजे पर चकराता में तैनात एसडीआरएफ के मार्ग पर पड़े मलबे और पत्थरों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
बुधवार सुबह हुई बारिश से कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर सैंज के पास पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से सुबह छह से मार्ग बंद रहा। जिस कारण इसके दोनों ओर यात्री वाहनों के साथ ही नकदी फसल लेकर विकासनगर और साहिया मंडी जा रहे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कालसी-चकराता मोटर मार्ग जौनसार बावर परगने का मुख्य मार्ग होने के साथ ही इसी मार्ग से सैकड़ों गांवों के लिए संपर्क मार्ग भी जाते हैं। बरसात से पहले ही मार्ग के बंद होने से लोक निर्माण विभाग की तैयारियों की पोल भी खुल गई। विभाग को सूचना देने के बाद भी मार्ग खोलने के लिए दो घंटे तक जेसीबी मशीन नहीं पहुंची, जिससे वाहन चालकों ने नाराजगी जाहिर की। हालांकि चकराता में तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग पर पड़े मलबे को हटाकर यातायात बहाल कराया।
उधर, लोक निर्माण विभाग साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि बरसात के दौरान मार्ग पर जेसीबी तैनात कर दी जाएगी।