{"_id":"5d13d6ec8ebc3e3cbf2e8020","slug":"156158127320-vikas-nagar-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज निगम कर्मचारियों का आज से आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज निगम कर्मचारियों का आज से आंदोलन का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लॉइज यूनियन ने निगम की विभिन्न कॉलोनियों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के आवासों की मरम्मत करने और कर्मचारियों के भवनों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आज से अधिशासी अभियंता अनुरक्षण कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है।
हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लॉइज यूनियन के परियोजना सचिव पोस्तकांत शर्मा ने कहा कि निगम की डाकपत्थर स्थित टौंस, पुुरानी यमुना, नई कॉलोनी, अपर यमुना कॉलोनी आदि में कर्मचारियों के आवासीय भवन जर्जरहाल हैं। आवासीय भवनों की स्थिति ठीक नहीं होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह हाल तब है जब विद्युत उत्पादन का 80 फीसदी बजट अनुरक्षण कार्य के लिए दिया जा रहा है। यूनियन के मंडलीय सचिव संजय सिंह राणा ने कहा कि आवसीय भवनों की मरम्मत के लिए कर्मचारी पिछले एक साल में कई बार अनुरोध कर चुके हैं, इसके बाद भी उनके आवासीय भवनों की मरम्मत नहीं हुई। यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनियों में निगम की ओर से भी विभागीय कर्मचारियों के बजाए अवैध रूप से रहे लोगों के भवनों की मरम्मत की जा रही है, जबकि विभागीय कर्मियों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
-----------------
बयान
यूनियन के लोगों को कई बार लिखित रूप में कहा जा चुका है कि जो लोग अवैध रूप से रह रहे हैं उनकी निगम को सूची दी जाए। यदि निगमकर्मी लिखित रूप में सूची देंगे तो निश्चित रूप से इसकी जांच कराई जाएगी। रही कर्मचारियों के आवासीय भवनों की मरम्मत की बात तो भवनों की मरम्मत का काम चल रहा है। इसमें कुछ लोग काम को लेकर अनावश्यक दबाव बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
- एमएस अधिकारी, अधिशासी अभियंता अनुरक्षण यमुना परियोजना डाकपत्थर