फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसजीआर इंटर कॉलेज सहसपुर के छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

एसजीआर इंटर कॉलेज सहसपुर के छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

Thu, 27 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
एसजीआर इंटर कॉलेज सहसपुर के छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में जुलाई से छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए विद्यालय को गुरुग्राम हरियाणा की एक गैर सरकारी संस्था ने आठ कंप्यूटर मुहैया कराए हैं, जबकि पांच कंप्यूटर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्वयं के प्रयासों से समाज के अन्य वर्गों से लिए हैं।

छात्र संख्या के लिहाज से एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर ब्लॉक का सबसे बड़ा विद्यालय है। अशासकीय व्यवस्था के तहत संचालित होने वाले इस विद्यालय की छात्र संख्या एक हजार है। लेकिन विद्यालय को सरकार की ओर से कोई भी अनुदान नहीं मिलता है, जिसके चलते विद्यालय प्रबंधन को स्वयं के प्रयासों से ही भौतिक संसाधन जुटाने पड़ते हैं। सरकारी अनुदान के अभाव में विद्यालय के पास कंप्यूटर नहीं थे, जिसके कारण यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा नहीं मिल रही थी। अब गुरुग्राम के गैर सरकारी संगठन कंप्यूटर शिक्षा फ्लोरेंस होम ने विद्यालय को आठ कंप्यूटर मुहैया कराए हैं, जबकि पांच कंप्यूटर प्रधानाचार्य ने स्वयं के प्रयासों से समाज के अन्य वर्गों से लिए हैं। प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने बताया कि समाज के सहयोग से विद्यालय को दस लाख की लागत का नया फर्नीचर भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed