फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेंशन सत्यापन को नापनी पड़ रही कई किमी की दौड़

पेंशन सत्यापन को नापनी पड़ रही कई किमी की दौड़

Thu, 27 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
पेंशन सत्यापन को नापनी पड़ रही कई किमी की दौड़
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पेंशन के सत्यापन के लिए इन दिनों बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से सत्यापन के गांवों में शिविर नहीं लगाए जाने के कारण बुजुर्गों को खुद ही कई किमी दूर ब्लॉक मुख्यालयों में जाना पड़ रहा है। सत्यापन के लिए ब्लॉक मुख्यालय जाने से पूर्व बुजुर्ग आसपास के क्षेत्रों से खुद ही सत्यापन के आवेदन लाने को मजबूर हो रहे हैं।
समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन सत्यापन के लिए 31 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही सत्यापन के लिए गांवों में शिविर लगाने की व्यवस्था है। लेकिन जौनसार बावर परगने के गांवों में विभाग की ओर से शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं, जिसके चलते बुजुर्गों को खुद ही सत्यापन फॉर्म खरीद कर ब्लॉक मुख्यालयों में जाना पड़ रहा है। पेंशन सत्यापन का आवेदन पत्र खरीदने साहिया बाजार पहुंचे बुजुुर्ग स्वराज सिंह, संतू दास, प्रेमू, सुमाया देवी, पामो देवी, श्याम सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि फार्म को जमा कहां कराया जाना है।
विज्ञापन

उधर, उपजिलाधिकारी कालसी चकराता डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नही था। यदि निर्देशों के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारी ग्राम पंचायतों में नहीं जा रहे हैं तो इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को तत्काल निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed