{"_id":"5d12828b8ebc3e3c8d23c8b5","slug":"15614941371-dehradun-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का आंदोलन स्थगित
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के बाद अब विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन पदाधिकारियों की तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों के साथ वार्ता में ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
बता दें, अवर अभियंताओं को 4800 रुपये ग्रेड पे, एसीपी की पुरानी व्यवस्था, सहायक अभियंता के पदों पर पदोन्नति कोटा 58.33 फीसदी करने समेत कई मुद्दों पर विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन आंदोलनरत था। मंगलवार को पदाधिकारियोें की यूजेवीएनएल प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा समेत तीनों निगमों के अधिकारियों के साथ तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रबंध निदेशक वर्मा ने बताया कि पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा अवर अभियंता की समस्याओं के निराकरण को लेकर जल्द ही वार्ता की जाएगा। एसोसिएशन पदाधिकारी पंकज सैनी ने बताया कि वार्ता में सहमति बनने के साथ ही मानसून को देखते हुए जनहित में आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया गया है। वार्ता में एसोसिएशन के विकी दास, अशोक शर्मा, पंकज सैनी, भानु जोशी, अरविंद बहुगुणा, नवनीत पोखरियाल, जावेद अंसारी, हंसराज, अनुराग वर्मा, मोहम्मद अनीस, प्रकाश कुमार, पूजा रानी, शलभ वर्मा आदि शामिल थे।