फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निलंबन की संस्तुति पर, मिल गया प्रमोशन

निलंबन की संस्तुति पर, मिल गया प्रमोशन

Wed, 26 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
निलंबन की संस्तुति पर, मिल गया प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विधायक निधि में घोटाले के आरोपी प्रभारी बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) की प्रशासन ने विभागीय जांच के बाद निलंबन की संस्तुति की थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय शासन से उन्हें प्रमोशन देकर टिहरी भेजने के आदेश कर दिए। इस कदम से प्रशासन में सवाल उठने शुरू हो गए। बहरहाल प्रशासन ने प्रभारी बीडीओ को रिलीव करने से इनकार कर दिया है।

मामला विकास खंड कालसी से जुड़ा है। यहां विधायक निधि में लगभग आठ लाख रुपये घोटाले की जांच की गई थी। जांच में प्रभारी खंड विकास अधिकारी वैजयंती प्रसाद और जूनियर असिस्टेंट कमलेश्वर तिवारी की भूमिका संदिग्ध मिली थी। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत ने तिवारी को तो तत्काल निलंबित कर दिया। इसके बाद प्रभारी बीडीओ की जांच और निलंबन की संस्तुति शासन में की थी। इसके अलावा कालसी थाने में प्रसाद के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई थी। वहीं शासन में जो हुआ यह मुख्य विकास अधिकारी के भी गले नहीं उतर रहा। प्रसाद पर कार्रवाई के बजाय उनका प्रमोशन कर स्थानांतरण टिहरी जनपद कर दिया गया। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में ग्राम्य विकास आयुक्त को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। अभी प्रभारी बीडीओ को रिलीव नहीं किया जा रहा है। उनसे एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) मांगा गया है। जब अनापत्ति प्रमाणपत्र आ जाएगा उसके बाद ही उन्हें रिलीव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed