{"_id":"5d1280a88ebc3e3cb0664c52","slug":"156149365420-dehradun-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"निंबस क्रिकेट एकेडमी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निंबस क्रिकेट एकेडमी की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
दून एरिना कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में निंबस क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) की टीम चैंपियन बनी। नजदीकी मुकाबले में सोशल बलूनी स्कूल की टीम को चार रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। पांच विकेट चटकाने वाले फरहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एनसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन बनाए। पारितोष ने 26, देवेश ने 21 और आयुष व ध्रुव ने 14-14 रन बनाए। सोशल बलूनी के विनय कापड़ी व आयुष प्रियदर्शी ने तीन-तीन और सक्षम सेमवाल, अंश सेमवाल व आदित्य चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोशल बलूनी की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 99 रन पर ढेर हो गई और एनसीए ने चार रन से मुकाबला जीत लिया।
ओपनर समर्थ और आदित्य चक्रवर्ती ने पहले विकेट के लिए 14.3 ओवर में 40 रन जोड़े। समर्थ ने 34 और आदित्य ने 10 रन बनाए। दक्ष ने 16 रनों की पारी खेली। एनसीए के फरहान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर पांच विकेट चटकाए। ध्रुव कर्णवाल ने तीन और अभिनव पंत व अयान ने एक-एक विकेट लिया। प्रतियोगिता में सोशल बलूनी स्कूल के आयुष प्रियदर्शी को मैन ऑफ द सीरीज, आयुष देशवाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, फरहान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और हर्षवर्धन व कृष्ण किमोठी को अपकमिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
समापन पर मुख्य अतिथि जीएसटी देहरादून डिविजन के सहायक आयुक्त एएन हक ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर देहरादून एरिना के महाप्रबंधक शैलेंद्र गैरोला, रवि नेगी, मानव भंडारी, पंकज भट्ट, गौरव मेहरा, ऋषभ यादव, विवेक पेटवाल आदि मौजूद रहे।