फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पछवादून और जौनसार में शुरू हुई धान की रोपाई

पछवादून और जौनसार में शुरू हुई धान की रोपाई

Wed, 26 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
पछवादून और जौनसार में शुरू हुई धान की रोपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून और जौनसार बावर में धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। ग्रामीण सुबह से ही खेतों में धान के पौधे रोपने में लग जाते हैं। क्षेत्र में रोपाई के दौरान महिलाएं कजरी और अन्य गीत भी गातीं सुनाई देने लगी हैं। मंगलवार को विकासनगर से लगे कई ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं कजरी गीत गाकर धान की रोपाई करतीं नजर आईं।

ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों उत्सव जैसा महौल है। महिलाओं की टोलियां खेत दर खेत धान की रोपाई कर रही हैं। मंलवार को पश्चिमीवाला के एक खेत में महिलाएं चला सखी रोप आई, खेतवन में धानी... गीत गाते हुए धान की रोपाई कर रहीं थी। धान की रोपाई कर रहीं संतो देवी ने कहा कि धान रोपते समय पैर पानी में रहते हैं, तो कजरी और अन्य गीत खुद याद आ जाते हैं। टोली की प्रत्येक महिला एक सुर में गीत गाती है, इससे थकान नहीं लगती है और काम भी जल्दी होता है। संतो देवी ने कहा कि पुरानी मान्यता भी है कि धान की रोपाई करते हुए गीत गाए जाएं, तो फसल की पैदावार अच्छी होती है। पछवादून क्षेत्र बासमती चावल के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां के बासमती चावल की खुशबू देशभर में पसंद की जाती है। इन दिनों क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धान की रोपाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed