फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनदेखी के कारण उजाड़ हुआ तालाब

अनदेखी के कारण उजाड़ हुआ तालाब

Wed, 26 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
अनदेखी के कारण उजाड़ हुआ तालाब
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

भले ही सरकार इन दिनों जल संचय अभियान के तहत चाल, खालों और तालाबों के संरक्षण के लिए पंचायत स्तर पर अभियान चला रही हो, लेकिन पछवादून में यह अभियान धरातल पर नहीं उतर पा रहा है, जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। 10 साल पूर्व तक जिस तालाब में कमल के पुष्प खिले रहते थे, अनदेखी के कारण अब वह उजाड़ हो गया है। तालाब में वर्तमान में पटेरा घास उगी हुई है।
विकासनगर नगर पालिका क्षेत्र से तीन किमी की दूरी पर स्थित पश्चिमीवाला पंचायत में 12 महीने पानी से भरा रहने वाला तालाब जिम्मेदारों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। एक दशक पूर्व तक इस तालाब में खिले कमल के फूल स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करते थे, लेकिन अब पूरे तालाब में पटेरा घास उगी हुई है, जिससे तालाब में कमल का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। स्थानीय निवासी सतीश कुमार, पवन कुमार, नीरो देवी, संपत सिंह, प्रवीण चंद्र, शेर सिंह ने बताया कि एक दशक पूर्व तक तालाब के किनारे खड़े पीपल के पेड़ की छांव में बैठकर लोग कमल के फूूूलों की खूबसूरती को निहारते थे।
विज्ञापन

तालाब किनारे शीतल हवा चलने के कारण इसके आसपास सुबह शाम लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। साथ ही पर्यटक भी तालाब की खूबसूरती देखने आते थे। तालाब के पानी का उपयोग स्थानीय लोग पशुओं के पीने के साथ ही खेतों की सिंचाई के लिए भी करते थे, लेकिन देखरेख के अभाव में तालाब पटेरा घास से अटा हुआ है, जिससे तालाब में कमल भी नहीं खिल रहे हैं। तालाब में पानी के बजाय दलदल रह गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि तालाबों की सफाई के लिए उचित माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed