फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   424 करोड़ से लगेंगे स्मार्ट दून की उम्मीदों को पंख

424 करोड़ से लगेंगे स्मार्ट दून की उम्मीदों को पंख

Sat, 22 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
424 करोड़ से लगेंगे स्मार्ट दून की उम्मीदों को पंख
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। स्मार्ट सिटी के दो कार्यों के लिए शुक्रवार को 424 करोड़ रुपये के टेंडर किए गए। इसके तहत 234 करोड़ से जहां इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का कार्य होगा। जबकि 190 करोड़ रुपये से 22 चौराहों का कायाकल्प किया जाएगा। अधिकारियों ने अगस्त में दोनों कार्यों का काम शुरू कराने का दावा किया है।
कौलागढ़ मार्ग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में आईटीडी भवन सहस्त्रधारा मार्ग पर 234 करोड़ से बनने वाले आईसीसीसी के लिए शुक्रवार को टेंडर हुए। इसका कार्य एचपी कंपनी को मिला है। इस सेंटर के बनने से सात तरह की नागरिक सुविधाओं की निगरानी होगी। इनमें यातायात प्रबंधन, इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम सॉल्यूशन, वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड, एनवायरमेंट सेंसर, सिटी वाई-फाई, सिटी सर्विलांस और स्मार्ट पार्किंग शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि आईसीसीसी बनाने के लिए एलएंडटी, एचपी और स्टर्लिंग एंड विल्सन कंपनी ने आवेदन किया था। इसके अलावा 22 चौराहों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए 190 करोड़ रुपये का टेंडर ब्रिज एंड रूफ कंपनी इंडिया लि. को मिला है। इन चौराहों पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


इन चौराहों का होगा कायाकल्प
सर्वे चौक, दर्शन लाल चौक, बुद्धा चौक, लैंसडाउन चौक, यूकेलिप्टस चौक, ग्लोब चौक, एस्लेहॉल चौक, तहसील चौक, दून अस्पताल चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, सहारनपुर चौक, रेसकोर्स चौक, धर्मपुर चौक, नेहरू कॉलोनी चौक, किशन नगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, अनुराग चौक, आईएसबीटी चौक, बहल चौक, कारगी चौक, कैनाल रोड चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसीसी और 22 स्मार्ट चौराहों के लिए टेंडर हो गए हैं। अगस्त में काम शुरू हो जाएगा। समय पर काम पूरा हो इसके लिए समय-समय पर कार्य की समीक्षा की जाएगी।
-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीईओ, देहरादून स्मार्ट सिटी लि.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed