{"_id":"5d0d38c98ebc3e7f172f996c","slug":"156114757810-vikas-nagar-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग कर स्वस्थ रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग कर स्वस्थ रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पछवादून में लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। नगर से लेकर गांव तक आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने योग किया। सहसपुर के अल्टस इंटरनेशनल स्कूल में विधायक सहदेव पुंडीर ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न योग क्रियाएं कीं।
विधायक ने कहा कि योग विधा भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे बौद्ध धर्म के साथ चीन और जापान की संस्कृति ने भी अपनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना सराहनीय कार्य है। योग शिक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान ने लोगों को योगाभ्यास कराया। वहीं, योग प्रशिक्षक शहनवाज खान, परी खान और प्रभजोत सिंह ने एनफील्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल के खेल मैदान में शिविर लगाया। उन्होंने योग साधकों को विभिन्न योग आसनों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि व्यक्ति को स्वस्थ व तनाव मुक्त रहने के लिए योग जरूर करना चाहिए।
रोटरी दून विकास, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और पतंजलि योगपीठ की ओर से कोतवाली रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी राजकुमार ने योगासनों के साथ ही मन को शांत रखने वाली यौगिक क्रियाएं संपन्न कराईं। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, विष्णु महावर सुरेश रावत, अमृतलाल कश्यम, दिनेश जायसवाल, सतीश जायसवाल आदि मौजूद रहे। जैन बालिका इंटर कॉलेज में योग प्रशिक्षक सोनिया वर्मा ने छात्राओं को योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुषमा सिंह, रचना गुप्ता, मोहिनी नौटियाल, दीप शिखा, सावित्री राणा, नीलम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैंट इंटर चकराता में कैंट सभासद आनंद राणा और प्रधानाचार्य सुधा बड़थ्वाल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आसन किए। बैरागीवाला में श्रृष्टि उत्थान सेवा संस्थान के योग शिविर में संस्थान की अध्यक्ष राधा यादव ने ग्रामीण महिला और पुरुषों को योगाभ्यास कराया। केदारवाला आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम प्रधान इमरान खान ने ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। उधर, जीआईसी डाकपत्थर में योग विज्ञान के शिक्षक रीता चौहान और रमेश शर्मा ने भी योग कराया।
---
स्वर लहरियों के साथ योगाभ्यास
विकासनगर। स्वरांजलि संगीत विद्यालय बेलावाला में संगीत की स्वर लहरियों के साथ योगाभ्यास किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षक रश्मि शर्मा एवं शुभम नौटियाल ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान भारती देवी, विद्यालय की प्रधानाचार्य शांति वर्मा तन्हा, विशाल नैथानी आदि मौजूद रहे।
---
शिक्षण संस्थानों में भी किया गया योग
विकासनगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते अधिकांश शिक्षण संस्थान बंद रहे, लेकिन विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर, विद्या मंदिर हाईस्कूल डाकपत्थर, विद्या मंदिर इंकॉ ढालीपुर और केंद्रीय तिब्बती विद्यालय हरबर्टपुर, ब्राइट एंजल स्कूल जीवनगढ़ में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों के लिए योग शिविर लगाए गए। वहीं, आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडे्टस ने योगाभ्यास किया।