फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब डाक घर में रोजाना बनेंगे 200 आधार कार्ड

अब डाक घर में रोजाना बनेंगे 200 आधार कार्ड

Sat, 22 Jun 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
अब डाक घर में रोजाना बनेंगे 200 आधार कार्ड
अब डाक घर में रोजाना बनेंगे 200 आधार कार्ड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब मुख्य डाकघर में 120 के बजाय 200 आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इससे लोगों को सुबह चार बजे लाइन लगाने से राहत मिल सकेगी। सहायक पोस्टमास्टर के अनुसार अब सुबह दस बजे भी लोगों को टोकन जारी किए जाएंगे।

राजधानी में आधार कार्ड बनवाने और उसमें किसी तरह का संशोधन कराने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। लोगों की इस समस्या को दो दिन (बुधवार और बृहस्पतिवार को) अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लोगों को सुबह चार बजे से मुख्य डाकघर में लाइन लगानी पड़ रही थी। इसके बावजूद भी सभी का काम नहीं हो पा रहा था। ज्यादातर लोगों को अगले दिन दोबारा आना पड़ रहा था। डाकघर में एक दिन में केवल 120 लोगों के ही आधार संबंधी कार्य हो रहे थे। शुक्रवार को सहायक पोस्टमास्टर जनरल अनसूया प्रसाद ने बताया कि अब डाकघर में 200 आधार कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही दस बजे भी लोगों को टोकन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed