फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत विकास कार्य पूरे कराए पालिका

कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत विकास कार्य पूरे कराए पालिका

Sat, 22 Jun 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत विकास कार्य पूरे कराए पालिका
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

नगर पालिका सभासद शम्मी प्रकाश ने कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत नगर के विकास संबंधी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर बरसात से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कराने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर पालिका कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा को सौंपे ज्ञापन में सभासद ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जौनसारी बस्ती में जल निकासी कार्य कराने की स्वीकृति दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे बस्ती में हर बरसात होने वाले जल भराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। साथ ही वार्ड सात में भी जल निकासी कार्य को स्वीकृति मिली थी। बताया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत खेल भवन के निर्माण के लिए साडा से बजट स्वीकृत हुआ था, जो अभी भी सुरक्षित है। बावजूद इसके सरकार निर्माण कार्य शुरू करने के लिए बजट अवमुक्त नहीं करा रही है।
विज्ञापन

सभासद शम्मी प्रकाश ने बताया नगर में शहीद स्मारक के लिए चंदे से एकत्र की गई धनराशि नगर पालिका के खाते में जमा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन शहीद स्मारक का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहा है। साथ ही नगर की सीवर लाइन के पुनर्गठन योजना लंबे समय से केंद्र सरकार में लंबित पड़ी हुई है। उन्होंने सभी स्वीकृत और लंबित विकास कार्यों को बरसात से पूर्व शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा ने बताया कि उचित माध्यम से सभी विकास कार्य शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed