फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Fri, 21 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

कई दिनों से लगातार चढ़ते पारे के बाद बृहस्पतिवार देर शाम हुई बारशि से पछवादून में मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी ओर चकराता और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर से शुरू हुई बारिश के बाद जेठ माह में भी सर्दी का अहसास होने लगा। बारिश के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छा गया।

विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में जून माह के पहले पखवाड़े से ही पारा हर दिन चढ़ता जा रहा था। बढ़ती गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार को दोपहर तक चटख धूप खिली रहने के बाद शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। इससे विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जबकि, इससे पहले चकराता में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे पर्यटकों के साथ ही किसानों के चेहरे खिल उठे। बृहस्पतिवार को चकराता में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20 डिग्री पर आ गया। मौसम का मिजाज देखकर यहां घूमने आए पर्यटक भी जून माह में ठंड का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed