फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून स्टार और एनसीए की शानदार जीत

दून स्टार और एनसीए की शानदार जीत

Fri, 21 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
दून स्टार और एनसीए की शानदार जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही दून एरिना कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दून स्टार और निंबस क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीते। दून स्टार ने माही क्रिकेट एकेडमी को 101 रन और एनसीए ने दून स्टार को नौ विकेट से शिकस्त दी।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून स्टार की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में चार विकेट खोकर 150 रन बनाए। अविरल ने 49, राज ने 34 और शान ने 33 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी माही क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 49 रन ही बना सकी। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। दून स्टार के कृष्णा राणा और आदित्य तिवारी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में दून स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 60 रन बनाए। कप्तान अविरल मिश्रा ने 19 और शान ने 15 रन बनाए। एनसीए के अयान और ध्रुव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी एनसीए की टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आयुष ने नाबाद 26 और विप्लव ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed