फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उच्चीकरण के नाम पर शिक्षकों को हटाने का आरोप

उच्चीकरण के नाम पर शिक्षकों को हटाने का आरोप

Wed, 19 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
उच्चीकरण के नाम पर शिक्षकों को हटाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विद्यालय उच्चीकरण के नाम पर शिक्षकों को हटाने का आरोप लगाते हुए प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रक्रिया से प्राथमिक शिक्षकों के पदोन्नति के अवसर भी समाप्त हो रहे हैं। इसके खिलाफ प्रदेशभर के शिक्षक 25 जून को दून में महारैली करेंगे।

प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के शिक्षक मंगलवार को ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में जुटे और धरना प्रदर्र्शन किया। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने कहा कि राज्य गठन के बाद भी सुदृढ़ शैक्षिक ढांचा तैयार नहीं हो पाया है। इसके बावजूद बिना सेवा शर्तों और नियमों के स्कूलों को उच्चीकरण करने के नाम पर शिक्षकों को हटाया जा रहा है। महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि इस मनमानी भरे फैसले के कारण राज्य के प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति के अवसर समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय पाठ्यक्रम लागू है, इसके अनुसार पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी की व्यवस्था लागू होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन में प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल, शिव प्रसाद डोभाल, विपिन मेहता, रघुवीर बिष्ट, दीवान सिंह रावत, वीर पाल सिंह, बलजीत सिंह, हेमंत गैरोला, हुकुम सिंह तोमर, अशोक जोशी, नरेंद्र कुमार, पवन सैनी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed