{"_id":"5d09471b8ebc3e2ad96e17c3","slug":"15608891011850-dehradun-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 50 शिवसैनिकों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 50 शिवसैनिकों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शिव सेना के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शिव सेना और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दून अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 शिव सैनिकों ने रक्तदान किया। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने 50वीं बार रक्तदान किया।
प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि शिव सेना की स्थापना के 53 वर्ष बुधवार को पूरे हो जाएंगे। पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे ने अपने जीवन में हमेशा देश हित में काम किया है। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए आज लाखों शिव सैनिक भी देश और जनता के हित में काम कर रहे हैं। रक्तदान में शिव सेना का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इससे पहले शिव सैनिक शिव सेना मुख्यालय गोविंदगढ़ से एकत्रित होकर रैली के रूप में दून अस्पताल पहुंचे थे। इस मौके पर आंचल बोरा, निधि बजाज, रंजू बेदी, साक्षी परविंदा, मनोज सरीन, विकास मल्होत्रा, मनोज वोहरा, रोहित बेदी, विजय गुलाटी, शिवम गोयल, विकास राजपूत, अभिनव बेदी आदि मौजूद रहे।