{"_id":"5d0947148ebc3e2cc2024116","slug":"156088909511-dehradun-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ प्रत्याशियों ने ही कराया चुनाव खर्च का मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ प्रत्याशियों ने ही कराया चुनाव खर्च का मिलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
टिहरी लोकसभा चुनाव के सिर्फ नौ प्रत्याशियों ने ही अब तक चुनाव खर्च का मिलान लेखा समिति के आंकड़ों से कराया है। चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। बाकी प्रत्याशियों को व्यय पर्यवेक्षक जफर उल हक ने जल्द से जल्द चुनाव खर्च का मिलान करने को कहा है।
व्यय पर्यवेक्षक जफर उल हक तनवीर और महेश भारद्वाज की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सबसे पहले पर्यवेक्षकों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव के दौरान प्रक्रिया के बारे में फीडबैक मांगा। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी व नोडल अधिकारी व्यय नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन प्रत्याशियों ने अपने चुनाव खर्च का मिलान नहीं करवाया है वे जल्द से जल्द इस सप्ताह तक करा लें। उपकोषाधिकारी राजीव गुप्ता ने बताया कि अभी तक केवल नौ प्रत्याशियों ने ही चुनाव खर्च का मिलान कराया है।