फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वन एवं पर्यावरण बचाने के लिए 42 ‘योद्धा’ तैयार

वन एवं पर्यावरण बचाने के लिए 42 ‘योद्धा’ तैयार

Wed, 19 Jun 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
वन एवं पर्यावरण बचाने के लिए 42 ‘योद्धा’ तैयार
वन एवं पर्यावरण बचाने के लिए 42 ‘योद्धा’ तैयार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा में मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु समेत सात राज्यों के 42 वनाधिकारियों ने वन एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ ही देश व राज्याें के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। दीक्षांत समारोह में राज्य वन सेवा 2017-19 बैच के अधिकारियों को दो साल का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के उपरांत डिग्रियां प्रदान की गईं।
दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने प्रशिक्षणार्थियाें को डिग्रियां वितरित करने के उपरांत कहा कि युवा अधिकारी पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका अदा करें। अब राज्य वन सेवाओं में महिलाएं आगे आ रही हैं, यह अच्छी पहल है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक आेंकार सिंह, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के डॉ. एससी गैरोला, वन अनुसंधान संस्थान अरुण सिंह रावत, भारतीय वन्य जीव संस्थान के निदेशक डॉ. वीबी माथुर, भारतीय वन सर्वेक्षण के महानिदेशक सुभाष आश़ुतोष, निदेशक (वन शिक्षा) राजपाल सिंह, केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के प्रधानाचार्य कुणाल सत्यार्थी, प्रधानाचार्य समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन वनाधिकारियाें को प्रदान की गईं डिग्रियां
दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले वनाधिकारियाें में अभिषेक तिवारी, अमित सोलंकी, अनिल कुमार सोनी, अंकित, अरविंद्र कुमार, आशीष कुमार पांडे, बादशाह रावत, बसंत कुमार पिचोरे, चंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार यादव, दिनेश सिंह गौड़, हेमलता, हेमंत कुमार सेठ, कनक बेन, नीरज कुमार आर्या, प्रदीप कुमार, प्रशांत कुमार सांकरे, रचना आर्या, राजा खरे, राजीव कुमार, राम सिंह यादव, डॉ. सही हक, संजय कुमार मल्ल, संजीव कुमार, संजीव कुमार, सौभाग्य आनंद, सेवोनो सेलुत्लू, श्वेता सैन, स्वामी कार्तिक नायक, श्वेता सिंह, टोक चौन आटम, वरुण सिंह, विजय मोरे, डॉ. विनय कुमार सिंह व विनीता सिंह शामिल रहीं।
अकादमी में दो साल के प्रशिक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रदीप का प्रदर्शन शानदार रहा। दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें तीन तीन पुरस्काराें ने नवाजा गया।
------
इन मेधावी वनाधिकारियों ने जीते पदक
1- पर्यावरण, वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्रालय का स्वर्ण पदक : प्रदीप
2- इंजीनियरी एवं सर्वेक्षण में कार्य कुशलता के लिए केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा संगठन पुरस्कार : अभिषेक कुमार तिवारी
3- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय उत्कृष्ट ऑलराउंडर अधिकारी प्रशिक्षणार्थी एवं अति व्यावहारिक वन विद् रजत पदक : प्रदीप
4- पर्यावरण, वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्रालय का वन प्रबंधन एवं कार्य योजना में कार्यकुशलता के लिए रजत पदक वन सुरक्षा तथा जनजातीय कल्याण के लिए पी. श्रीनिवास पुरस्कार : प्रदीप

5- पारिस्थितिकी में कार्य कुशलता के लिए रजत पदक : प्रशांत कुमार साकरे
6- मृदा संरक्षण एवं भू-प्रबंधन में कार्यकुशलता के लिए आरसी कौशिक पुरस्कार : विनीता सिंह
-----
मध्य प्रदेश के 20, उत्तर प्रदेश के 13 अधिकारी
दो साल के प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश के 20, उत्तर प्रदेश के 13, गुुजरात, मणिपुर, ओडिशा व तमिलनाडु के दो-दो अधिकारी व नागालैंड का एक अधिकारी शामिल हुआ। इनमें 10 महिला अधिकारी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed