{"_id":"5d09425e8ebc3e2cc2024048","slug":"156088788810-dehradun-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका कर्मचारियों और पर्यटकों की मारपीट के मामले में मंगलवार को दिनभर हड़ताल रही। शाम को एसडीएम से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। अब वह शहर कोतवाल को हटाने के लिए एसएसपी से मिलेंगे।
सोमवार को माल रोड पिक्चर पैलेस बैरियर पर तीन पर्यटकों के साथ बैरियर कर्मचारियों की मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पर्यटकों का चालान करने के साथ ही तीन पालिका कर्मचारियों व तीन स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया था। विरोध में सोमवार की शाम से ही पालिका कर्मचारी और उनके साथ सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार को सुबह से जहां सभी बैरियर खुले थे, वहीं कूड़ा न उठने से शहर में गंदगी के ढेर लग गए थे। बुरी तरह से चरमराई सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम गोपाल राम बिनवाल और सीओ एएस रावत से मिला। बैठक में कर्मचारियों ने नगर कोतवाल भावना कैंथोला को पद से हटाने की मांग की। अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। अब उनका प्रतिनिधिमंडल एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मिलकर कोतवाल को हटाने की मांग करेगा।
बैठक से पहले नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मसूरी नगर पालिका से कोतवाली तक विरोध रैली निकाली। इसमें पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप के साथ नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने कोतवाली और एसडीएम कार्यालय के बाहर भी नारेबाजी की। एसडीएम के माध्यम से गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, गढ़वाल आयुक्त और एसएसपी को ज्ञापन भेजकर कोतवाल को हटाने की मांग की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महावीर राणा ने कहा कि अगर जल्द ही कोतवाल को न हटाया गया तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
वहीं नगर पालिका कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर में गंदगी के अंबार लग गए। इस वजह से पर्यटकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि हड़ताल स्थगित होने के बाद शाम को कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दीं।
फोटो कैप्शन-
एमयूएस 101, 102, 103 : पुलिस के विरोध में रैली निकालते मसूरी नगर पालिका कर्मचारी।
एमयूएस 104 : मसूरी नगर पालिका कर्मचारी नगर पालिका परिसर में पुलिस के खिलाफ विरोध करते हुए
एमयूएस 105 : मसूरी नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल के बाद मसूरी पसरी गंदगी
एमयूएस 106 : मसूरी एसडीएम कर्मचारियों से वार्ता करते हुए
एमयूएस 107 : मसूरी पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसडीएम का ज्ञापन देते हुए