फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहली बारिश ने खोली निगम की पोल, सड़कें और घरों में घुसा पानी, लोग परेशान

पहली बारिश ने खोली निगम की पोल, सड़कें और घरों में घुसा पानी, लोग परेशान

Tue, 18 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
पहली बारिश ने खोली निगम की पोल, सड़कें और घरों में घुसा पानी, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पहली ही बारिश ने दून के पुराने जख्म को फिर कुरेद दिया। हर साल की तरह शहर की तमाम सड़कें फिर जलमग्न हो गईं और एक बार फिर नगर निगम के बड़े-बड़े दावे धराशायी हो गए। नालियों में भरा कचरा और सीवर की गंदगी जहां-तहां सड़कों पर बहती रही। कई जगह दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, शहर में जगह-जगह खुदी पड़ी सड़कों पर पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई। गड्ढों में पानी भरने से अब इन सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है।
बारिश में जलभराव की समस्या राजधानी के लिए नासूर बन गई है। सालों पुरानी इस समस्या का समाधान न कोई सरकार निकाल पाई और न ही नगर निगम। सोमवार को हुई बारिश में यह बात एक बार फिर साबित हुई। सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह लोग जाम में फंसे रहे। कांवली रोड, खुड़बुड़ा, महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, जीएमएस रोड, शिमला बाईपास, करनपुर आदि क्षेत्रों में लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मन्नू गंज से तिलक रोड नाले तक दर्जनों घरों में बरसाती पानी घरों में घुसा। मानसून से पहले हुई इस बारिश में जिस तरह से जलभराव हुआ है उसने साबित कर दिया कि निगम की तैयारियां अब तक भी दुरुस्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जलमग्न हुए मॉडल रोड
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के ड्रीम प्रोजेक्ट यानि घंटाघर से आईएसबीटी तक बनी मॉडल रोड चंद घंटों की बारिश में जलमग्न हो गई। नौ करोड़ से बनने वाली इस मॉडल रोड की नालियों की सफाई नहीं होने से जगह-जगह भारी जलभराव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे बुरी स्थिति आईएसबीटी के पास रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक मॉडल रोड की नालियों के डिजाइन में कमी है। इसी से जलभराव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन चौक, दर्शनलाल चौक पर ओवरफ्लो हुआ गंदा पानी
महाराजा अग्रसेन चौक और दर्शनलाल चौक पर गंदा पानी ओवरफ्लो होकर शाम तक सड़कों पर बहता रहा। यहां बनी नालियों की भी साफ- सफाई सफाई नहीं हुई है। शिमला बाईपास और ट्रांसपोर्ट नगर में भी तेज बरसात के कारण सड़कें पानी से भर गई।

निगम के कंट्रोल रूम को दी जलभराव की सूचना
मंडी चौक से जीएमएस रोड तक और वाडिया इंस्टीट्यूट से बल्लीवाला चौक तक सड़क जलमग्न रही। जलभराव पर लोगों ने नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। उसके बाद निगम की टीम ने नाली में जमा कचरा उठवाया। उसके बाद सड़कों में हुआ जलभराव कम हुआ।

अजबपुर फ्लाईओवर के पास स्थिति खराब
बंगाली कोठी स्थित सड़क, दुकानों, मकानों और कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पानी भर गया। इस दौरान कई वाहन भी पानी में डूबे नजर आए। अजबपुर फ्लाईओवर के पास भी स्थिति बेहद खराब रही। बड़ोवाला में एक के घर में पानी के साथ एक सांप भी घुस आया। इससे घर में अफरातफरी की स्थिति रही।

गढ़ी कैंट के लोगों ने जताई नाराजगी
गढ़ी कैंट के कुछ घरों में सीवर का पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खुले सीवर के ढक्कनों से पानी सड़कों से होते हुए लोगों के घरों में घुसा। स्थानीय निवासी पूजा सुब्बा ने बताया कि हर साल बरसात में सीवर का पानी घरों में घुस जाता है। कई बार इसकी शिकायत की। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। घरों में गंदा पानी घुसने से कपड़े, फर्नीचर आदि सामान बर्बाद हो गया है।

कश्मीरी कालोनी हुई लबालब
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र की कश्मीरी कालोनी में बना पुल पानी से लबालब रहा। आलम यह रहा कि राहगीर घंटों पुल पार नहीं कर पाए। नालियां चोक होने से बारिश का पानी पुल में भर गया। कैंट उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुल में पानी भरने के कारण घंटो परेशानी का सामना करना पड़ा। नई बस्ती और सरस्वती विहार में कई घरों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे।

इन स्थानों पर भी रहा जलभराव
निरंजनपुर मंडी, जीएमएस रोड, पटेल नगर, सहारनपुर रोड, गांधी रोड, राजपुर रोड, धर्मपुर, ईसी रोड, माता मंदिर रोड, लालपुल से कारगीचौक, बंजारावाला रोड, मोथरोवाला, ट्रांसपोर्ट नगर, रिंग रोड, क्लेमेंटटाउन, रायपुर, रिस्पना पुल, बलवीर रोड, देहराखास आदि।


पहली बारिश में जिस तरह नाले और नालियां चोक हुई हैं, उससे सड़कों पर जलभराव हुआ है, वह चिंतनीय है। अधिकारियों को जल्द व्यवस्था सुधारने को कहा गया है। इस बारिश से सबक लेने की जरूरत है। क्योंकि अब कुछ दिनों में मानसून आने वाला है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed