{"_id":"5d07f8978ebc3e50954c1e17","slug":"15608034668-dehradun-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश == घनघनाता रहा आपदा कंट्रोल रूम का नंबर, नहीं उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश == घनघनाता रहा आपदा कंट्रोल रूम का नंबर, नहीं उठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। बरसात को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को आपदा कंट्रोल रूम खोला। यहां रखा गया फोन (फोन नंबर 0135-2652571) शाम से देर रात तक घनघनाता रहा, लेकिन नंबर नहीं उठा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अनहोनी की स्थिति में जिम्मेदार निगम प्रशासन कैसे राहत पहुंचाएगा?
निगम प्रशासन ने पार्षद कक्ष में आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण के तहत तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह 24 घंटे तक तैनात रहेंगे। लेकिन, इसके बाद भी यहां लगा नंबर नहीं उठ रहा है। भंडारीबाग निवासी दीपक कुमार ने बताया कि बारिश के चलते वार्ड में कई लोगों के घरों में पानी भर गया था। इसकी सूचना देने के लिए आपदा कंट्रोल रूम का नंबर मिलाया गया लेकिन घंटों तक फोन नहीं उठा। जीएमएस रोड स्थित इंदिरापुरम निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने भी शाम पांच से छह बजे के बीच करीब 10 बार कंट्रोल रूम का नंबर लगाया, पर कोई रिस्पांस नहीं मिला। ब्यूरो