फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संवेदनहीनता : बोरों में भरकर खाई से निकालीं लाशें

संवेदनहीनता : बोरों में भरकर खाई से निकालीं लाशें

Tue, 18 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवेदनहीनता : बोरों में भरकर खाई से निकालीं लाशें
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

त्यूनी तहसील के अंतर्गत बानपुर-त्यूनी मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह कार खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टीम के पास स्ट्रेचर एवं राहत व बचाव कार्य के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। टीम ने शवों को बोरी में रखकर रस्सी के सहारे खाई से निकाला।
त्यूनी में हुए सड़क हादसे ने आपदा प्रबंधन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। पुलिस और प्रशासन की टीम सोमवार सुबह हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची, लेकिन टीम के पास राहत एवं बचाव के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। आपदा की दृष्टि संवेदनशील त्यूनी थाने में बताया गया है कि मात्र एक ही स्ट्रेचर था, उसे भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम अपने साथ नहीं ले गई। थानाध्यक्ष त्यूनी बीएल भारती ने बताया कि एक स्ट्रेचर से छह लोगों को नहीं निकाला जा सकता था। घटनास्थल पर विकट स्थिति थी, कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। यही वजह रही कि बोरी में रखकर शवों को निकाला गया।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम चकराता डॉ. अपूर्वा सिंह का कहना है कि हादसा होने के बाद जब तक पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचती स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर चुके थे। उन्होंने कहा कि टीम के पास पर्याप्त संसाधन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed