{"_id":"5d0555a68ebc3e0d7b79ce7a","slug":"156063068216-vikas-nagar-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमली में आम के बगीचे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिमली में आम के बगीचे में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
सीमांत ग्राम पंचायत तिमली में बस्ती के नजदीक शनिवार दोपहर अचानक आम के बगीचे में आग लग गई, जिससे 20 पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना देने के बजाय खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बागवान जयदीप सिंह के आम के बगीचे में आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीणों ने बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, जिससे बगीचे को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बागवान ने बताया कि आग से करीब 20 पेड़ों को नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण अफजाल, मदन सिंह, जब्बार, आदित्य, जयप्रकाश, दिलशाद, निक्कू ने कहा गांव में बस्ती के नजदीक आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व भी बस्ती से लगे जंगल में आग लग चुकी है, जिसे वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर बुझाया लिया था। उधर, प्रभावित बागवान ने आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।