{"_id":"5d0555688ebc3e0d7b79ce56","slug":"15606306218122-dehradun-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटे ने हासिल की 122वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के बेटे ने हासिल की 122वीं रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जेईई एडवांस में किसान के बेटे ने कैटेगरी में 122वीं रैंक हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया है। एक साल की तैयारी में सुशील ने जेईई-2 में शानदार सफलता हासिल की है।
नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल निवासी सुशील के पिता हर्षपति किसान और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। सुशील ने 2018 में जवाहर नवोदय विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण किया था। इसके बाद सुशील ने जेईई की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान सुशील ने किसी कॉलेज में प्रवेश भी नहीं लिया। नतीजतन सुशील ने इस वर्ष जेईई मेंस में 99.18 परसेंटाइल के साथ 173 कैटेगरी रैंक हासिल की। इसके बाद सुशील ने छह से सात घंटे रोजाना पढ़ाई शुरू कर दी। शुक्रवार को जारी परिणामों के अनुसार सुशील ने जेईई एडवांस में 141 अंक हासिल कर 122वीं कैटेगरी रैंक हासिल की। सुशील ने बताया कि वह अगले एक-दो दिन में संस्थान और कोर्स के संबंध में फैसला लेंगे।