फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   करोड़ों के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर के मरम्मत की गुंजाइश नहीं

करोड़ों के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर के मरम्मत की गुंजाइश नहीं

Sun, 16 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर के मरम्मत की गुंजाइश नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पिटकुल के झाझरा स्थित 220 केवीए के पावर सब स्टेशन में 160 एमवीए के भारी भरकम ट्रांसफार्मर फुंकने की जांच पीजीसीआईएल (पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के विशेषज्ञों ने पूरी कर ली है। पिटकुल सूत्रों के मुताबिक पीजीसीआईएल विशेषज्ञों की जांच में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं होने की गुंजाइश बतायी गई है। ऐसे में ट्रांसफार्मर को आईएमपी कंपनी में ही भेजना होगा।
पीजीसीआईएल विशेषज्ञों के अलावा पिटकुल व आईएमपी कंपनी के विशेषज्ञों ने भी अपने स्तर पर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की जांच की है। हालांकि प्रकरण को लेकर कोई भी अधिकारी व विशेषज्ञ कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पीजीसीआईएल के विशेषज्ञों ने पिटकुल व ट्रांसफार्मर आपूर्तिकर्ता कंपनी आईएमपी को किसी भी प्रकार की रिपोर्ट देने से साफ इनकार कर दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि वे अपनी रिपोर्ट पीजीसीआईएल अधिकारियों को ही देंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर आईएमपी कंपनी क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत या फिर उसके बदले नया ट्रांसफार्मर देगी, इसकी संभावना कुछ कम ही है। कारण कि 160 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर कंपनी की ओर से 2014 में मुहैया कराया गया था और इसे 2016 में ऊर्जीकृत किया गया था। ट्रांसफार्मर की वारंटी तीन साल की थी। जबकि आपूर्ति किए जाने के बाद इसे दो साल तक प्रयोग में नहीं लाया गया। अब कंपनी वारंटी के तहत इसे बदलेगी इसकी संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही से वारंटी, ब्याज का नुकसान
पिटकुल अधिकारियों ने इस ट्रांसफार्मर को वर्ष 2012 में ही मंगा लिया था। इसे वर्ष 2014 में इस्तेमाल में लाया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रांसफार्मर को दो साल पहले क्यों मंगाया गया? यदि मंगाया गया तो इसे तत्काल प्रयोग में क्यों नहीं लाया गया। ऐसे में अधिकारियों, अभिभयंताओं ेके इस कदम से न सिर्फ 10 करोड़ कीमत के इस ट्रांसफार्मर की खरीदने में ब्याज का नुकसान हुआ, वरन इसके वारंटी पीरियड का भी नुकसान हुआ।

---
पीजीसीआईएल विशेषज्ञों द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की जांच पूरी कर ली गई है। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस बात का पता चलेगा कि ट्रांसफार्मर में खराबी कैसे आयी? रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-नीरज पाठक, अधीक्षण अभियंता, पीआरओ पिटकुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed