{"_id":"5d0555588ebc3e5056192c88","slug":"1560630604854-dehradun-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 रैंक तक ही भर गईं एनएलएसआईयू बंगलूरू की सीटेें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 रैंक तक ही भर गईं एनएलएसआईयू बंगलूरू की सीटेें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
क्लैट की ऑल इंडिया 54वीं रैंक तक ही एनएलयू बंगलूरू की सामान्य सीटें भर गई हैं। क्लैट में पहली बार छात्रों को रिजल्ट के साथ ही सीटें भी आवंटित की गईं। छात्रों के रिजल्ट में ही उनके आवंटित एनएलयू की भी जानकारी दी गई है।
क्लैट से दाखिलों में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) बंगलूरू को पहले स्थान पर रखा जाता है। इस बार रिजल्ट आने के बाद सामान्य श्रेणी में रैंक एक से लेकर रैंक 54 तक के छात्रों को ही जगह मिल पाई है। नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद में क्लैट की रैंक 50 के अलावा 55 से 120वीं रैंक तक के छात्रों को दाखिले का मौका मिला है। द नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल में भी 148 से 380वीं तक तक के छात्रों का मौका दिया गया है। वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंस कोलकाता में 202 रैंक तक के छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में 294वीं रैंक तक के छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं। हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर में 549वीं रैंक तक के छात्रों को मौका दिया गया है। गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गांधीनगर में 2001 रैंक तक के छात्रों को मौका मिला है। डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ में 704वीं रैंक तक के छात्रों का मौका मिला है। चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना में 949 और इसके बाद 22294वीं रैंक वाले छात्र को भी सीट आवंटित हुई है। परीक्षा विशेषज्ञ करियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल का कहना है कि जिन छात्रों को मनमाफिक यूनिवर्सिटी में सीट आवंटित नहीं हुई है, वह सीट अपग्रेड करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर एडमिशन लेने के बाद कोई छात्र सीट छोड़ता है तो 10 हजार रुपये शुल्क काटने के बाद बाकी फीस लौटा दी जाएगी।