फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कई वर्षों से बंद रूटों पर फिर दौड़ेंगी सिटी बसें

कई वर्षों से बंद रूटों पर फिर दौड़ेंगी सिटी बसें

Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
कई वर्षों से बंद रूटों पर फिर दौड़ेंगी सिटी बसें
कई वर्षों से बंद चार रूटों पर फिर चलेंगी सिटी बसें
विज्ञापन

सुनीत द्विवेदी
देहरादून। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। कई वर्षों से बंद चार रूटों पर फिर से सिटी बसें चलेंगी। जुलाई के अंत तक नए आवेदकों को परमिट जारी कर दिए जाएंगे। आरटीओ की ओर से परमिट के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इससे इन रूटों पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
मौजूदा समय में सिटी बसों के 319 परमिट जारी किए गए हैं, जिनमें से केवल 250 परमिट पर ही सिटी बसें चल रही हैं। शेष 69 परमिट आरटीओ में सरेंडर हैं। जिस पर आरटीओ ने उन्हें एक महीने के भीतर परमिट लेने को कहा है, अगर वह परमिट नहीं लेते हैं तो नए लोगों को ये परमिट जारी किए जाएंगे। इसमें भी अधिकतर परमिट कई वर्षों से बंद रूटों के लिए जारी किए जाएंगे। जिससे इन इलाकों के लोगों का यातायात सुगम हो सके।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में कौलागढ़-घंटाघर-आईएसबीटी-विधानसभा-परेड ग्राउंड रूट को खत्म कर दिया गया है। इस रूट पर टाटा मैजिक वाहन चलते हैं। जुलाई अंत तक नए आवेदकों को परमिट जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद इन रूटों पर सिटी बसें चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन रूटों के लिए जारी होंगे परमिट
- एमडीडीए डालनवाला-आईएसबीटी-डाटकाली मंदिर
- परेड ग्राउंड-शिमला बाईपास-सिंघनीवाला
- बंजारावाला-कारगी-गूलरघाटी
- प्रेमनगर-पलवल-परेड ग्राउंड
---
अभी इन प्रमुख मार्गों पर चल रहीं सिटी बसें
- राजपुर रोड-क्लेमेंटटाउन
- नालापानी-सीमाद्वार
- सुद्धोवाला-प्रेमनगर-आईएसबीटी
- परेड ग्राउंड-घंटाघर-रायपुर
- पलवल-प्रेमनगर-परेड ग्राउंड
- परेड ग्राउंड-डोईवाला
- एमडीडीए नवादा-डीएल रोड डिफेंस कॉलोनी
- आईएसबीटी-परेड ग्राउंड-सहस्त्रधारा
- परेड ग्राउंड-रायपुर-गुलरघाटी
- प्रेमनगर-गुलरघाटी
---
सिटी बसों के करीब 69 परमिट सरेंडर हैं। रूटों पर बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है, जिसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि अगर एक महीने के अंदर वह बसें नहीं चलाते हैं तो नए लोगों को परमिट जारी किया जाएगा। - दिनेश चंद्र पठोई, आरटीओ

---
डग्गामारी के चलते बार इन रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया था। यही वजह है कि कई वर्षों से इन रूटों पर सिटी बसें नहीं दौड़ रही हैं। आरटीओ को सहूलियत भी देनी होगी, तभी इन रूटों पर सफलतापूर्वक संचालन हो सकेगा। - विजयवर्धन डंडरियाल, अध्यक्ष, देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed