फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून में जून की गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड

दून में जून की गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड

Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
दून में जून की गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड
दून में जून की गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन

ब्यूरोे/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी में जून की गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2012 के बाद शनिवार को पहली बार जून में 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शनिवार इस वर्ष का सबसे गर्म दिन भी रहा।
इन दिनों दून और आसपास के ज्यादातर क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। शनिवार को सुबह से अधिकांश इलाकों में तेज धूप रही। दोपहर बाद गर्मी और उमस बहुत ज्यादा बढ़ गई। दून का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012 में दून में जून का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। पिछले दस वर्षों के दौरान केवल 2012 में ही तापमान 42 डिग्री के उच्चतम शिखर पर पहुंचा था।
विज्ञापन

दून में जून की सबसे ज्यादा गर्मी का ओवरऑल रिकॉर्ड चार जून 1902 का है। तब अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले सौ वर्षों से अधिक समय से यह रिकॉर्ड बरकरार है। शनिवार का तापमान वर्ष 2019 का अब तक का सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्षवार अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान
2018 38.7
2017 39.8
2016 36.4
2015 40.8
2014 40.4
2013 37
2012 42.1
--
राहत के आसार नहीं
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद नहीं है। दून समेत आसपास के कुछ क्षेत्रों में आज हल्के बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि दिन के समय तेज गर्मी पड़ेगी।
--
तापमान
अधिकतम- 39
न्यूनतम- 24

सूर्योदय- सुबह 5.16 बजे
सूर्यास्त- शाम 7.22 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed