फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम में उपचुनाव आठ जुलाई को

देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम में उपचुनाव आठ जुलाई को

Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम में उपचुनाव आठ जुलाई को
देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम में उपचुनाव आठ जुलाई को
विज्ञापन

ब्यूरोे/अमर उजाला
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम में पार्षदों के रिक्त पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि नगर निगम देहरादून व नगर निगम ऋषिकेश में पार्षदों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक प्रत्याशी 18 व 19 जून को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। 20 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 जून को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। 22 जून को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम बजे तक मतदान होगा। मतगणना 10 जुलाई 2019 को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों को प्राप्त करने, नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी, चुनाव चिन्होें के आवंटन की प्रक्रिया संबंधित निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय के नगर निगमों जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थल पर की जाएगी। रिक्त पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री, उनकी जांच, नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य संबंधित नगर निगमों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम दून के आमवाला तरला वार्ड के लिए निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी व धीमानी पाठक को नियुक्त किया गया है। जबकि नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या तीन दुर्गा मंदिर के लिए निर्वाचन अधिकारी अधिकारी राम गोपाल यादव को नियुक्त किया गया है जबकि सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी विजय पाल व राजेश चंद्र खैलखुरा को साैंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed