फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब वीडियो भी रिकॉर्ड करेगी एलईडी स्ट्रीट लाइट

अब वीडियो भी रिकॉर्ड करेगी एलईडी स्ट्रीट लाइट

Sat, 15 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
अब वीडियो भी रिकॉर्ड करेगी एलईडी स्ट्रीट लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम दस स्थानों पर ऐसी स्ट्रीट लाइट लगा रहा है जो वीडियो रिकॉर्डिंग भी करेगी। स्ट्रीट लाइट विद कैमरा का ट्रायल सफल होने पर इन्हें अन्य क्षेत्रों में भी लगाया जाएगा। इनके माध्यम से संबंधित क्षेत्र में किसी बवाल या चोरी होने की स्थिति में 30 मीटर तक की साफ तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है। इन लाइटों में एचडी कैमरे के साथ सेंसर भी लगे हुए हैं। जो सूरज की रोशनी पड़ते ही बंद हो जाएंगे और सूर्यास्त के बाद खुद सुचारु हो जाएंगे।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने शुक्रवार को नगर निगम में ग्रीन स्टार कंपनी की ओर से दिए गए स्ट्रीट लाइट विद कैमरे का प्रेजेटेंशन देखा। कंपनी के अजय कुमार ने बताया कि इन लाइटों में लगे कैमरों के जरिये 10 दिन की रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है। कंपनी पांच वर्ष तक इन लाइटों की मरम्मत भी करेगी। इस पर मेयर ने पहले निगम कार्यालय, जोनल कार्यालय, एबीसी सेंटर, कांजी हाउस, कारगी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन समेत निगम की सीमाओं पर 10 स्ट्रीट लाइट विद कैमरा ट्रायल के रूप में लगाने को कहा। मेयर ने बताया कि शहर क्षेत्र में कई जगह पुलिस के कैमरे लगे हैं। ऐसे में हमारा फोकस निगम क्षेत्र में शामिल ग्रामीण क्षेत्र पर है। ट्रायल सफल होने पर शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर भी इन्हें बाद में लगाया जाएगा। प्रेजेटेंशन के दौरान निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा
मेयर ने बताया कि इन लाइटों को कूड़ा उठान के लिए बनाए गए सर्वर रूम से जोड़ने की कोशिश रहेगी। ताकि एक ही स्थान से दोनों व्यवस्थाओं को संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ट्रायल सफल रहने के बाद कंपनी से शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर यह लाइटें लगवाई जाएंगी। कंपनी का दावा है कि यह लाइट दिन के साथ ही रात में भी क्लियर रिकॉर्डिंग करती है। देहरादून पहला नगर निगम होगा, जहां स्ट्रीट लाइट विद कैमरा का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed