फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   21 और वार्डों में ऑनलाइन हाउस टैक्स की सुविधा

21 और वार्डों में ऑनलाइन हाउस टैक्स की सुविधा

Sat, 15 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
21 और वार्डों में ऑनलाइन हाउस टैक्स की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून। तीन साल बाद भी हाउस टैक्स को ऑनलाइन करने के निगम के दावे हवा-हवाई साबित होती दिख रही है। दावा किया गया था कि 22 अप्रैल से पुराने 60 वार्डों में हाउस टैक्स को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। लेकिन, इसके बावजूद अभी तक सभी 60 वार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं। मई में 20 वार्डों को ऑनलाइन करने के बाद शुक्रवार को 21 और वार्डों में हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने अप्रैल महीने में (http://www.dehradunhouseta&.in) शुरू की थी। 22 अप्रैल से शुरू इस व्यवस्था के पहले ही दिन सर्वर बैठ गया। करीब एक सप्ताह बाद व्यवस्था शुरू हो सकी। 20 मई तक 20 वार्डों को ऑनलाइन किया गया। अब 21 पुराने वार्डों में ऑनलाइन हाउस टैक्स की सुविधा देने का दावा किया गया है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मौजूदा समय में पुराने परिसीमन के तहत वार्डों में हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था है। कहा कि जल्द अन्य वार्डों को भी ऑनलाइन व्यवस्था के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों को एक साथ जोड़ने पर सर्वर पर ज्यादा लोड पड़ता और व्यवस्था प्रभावित होती, जिसे देखते हुए निर्णय लिया गया था कि चरणबद्ध तरीके से वार्डों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

--------------
इन 21 वार्डों को मिली सुविधा
बल्लूपुर, डोभालवाला, विजय कालोनी, किशननगर, डीएल रोड, करनपुर, बकरालवाला, इंद्रा कालोनी, घंटाघर, रेसकोर्स उत्तर, एमकेपी, कालिका मंदिर मार्ग, झंडा मोहल्ला, डालनवाला पूरब, भगत सिंह कालोनी, रीठामंडी, माजरा, इंद्रापुरम, द्रोणपुरी, वसंत विहार, श्रीदेवसुमननगर,
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभी तक इन वार्डों को थी सुविधा
सहस्त्रधारा, हाथीबड़कला, आर्यनगर, शिवाजी मार्ग, इंद्रेश नगर, धामावाला, डालनवाला उत्तर, राजीव नगर, डिफेंस कालोनी, दीपनगर, लक्खीबाग, कारगी, ब्रह्मपुरी, निरंजनपुर, टर्नर रोड, कांवली, इंदिरा कालोनी, गांधी ग्राम, यमुना कालोनी और कौलागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed