फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यू ट्यूब पर हुनर दिखा रहे युवा

यू ट्यूब पर हुनर दिखा रहे युवा

Sat, 15 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
यू ट्यूब पर हुनर दिखा रहे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून और जौनसार बावर परगने के पर्यटक स्थलों की जानकारी देश के विभिन्न प्रदेशों तक पहुंचाने के लिए विकासनगर के कुछ युवाओं ने मिलकर फिल्मयात्रा इंटरटेनमेंट के नाम से यू ट्यूब चैनल लॉन्च किया है। 15 दिन पूर्व लॉन्च हुए इस चैनल ने अपने पहले प्रोजेक्ट में देवभूमि के देवताओं को नमन करते हुए यहां की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया है। साथ ही पारंपरिक जौनसारी हारुल गीत को नए अंदाज मेेें प्रस्तुत किया है।

चैनल ने एक नया हिंदी गाना ‘तन्हा क्यों’ भी लॉन्च किया है। इस गाने का फिल्मांकन विकासनगर, बाड़वाला, डाकपत्थर सहित जौनसार बावर के पर्यटन स्थलों पर हुआ है। इस वीडियो एलबम में काम करने वाले कलाकार स्थानीय युवा हैं। निर्माता, निर्देशक शिव कुमार ने बताया कि चैनल पर शीघ्र ही उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जिंदगी से रूबरू कराती शॉर्ट फिल्म भी दर्शकों के सामने होगी, जिसमें पहाड़ के दर्द को बयां करने के साथ ही वहां के प्राकृतिक सौंदर्य को भी दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चैनल के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के साथ ही पर्यटन के मानचित्र पर यहां के प्राकृतिक स्थलों का लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सके। साथ ही युवाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed